फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया हवाई सर्वेक्षण, अभियंताओं के साथ की बैठक

Fri, 07 Aug 2020 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
अभियंताओ के साथ बैठक करने जाते बिहार के सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले की सीमा से सटे बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाके व गंडक नदी के कटान वाले इलाकों का शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा स्थित गंडक बैराज पहुंचकर अभियंताओं से नदी के जलस्तर आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गांवों व चंदरपुर के पीपी तटबंध का हवाई दौरा करने आए थे। सीएम इंडो-नेपाल बार्डर पहुंचे, जहां उन्होंने गंडक नदी पर बने बैराज के फाटकों का निरीक्षण किया और बैराज नियंत्रण कक्ष में जल संसाधन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान बाढ़ और कटाव से बचाव को लेकर बेहतरी और नई तकनीकि के जरिए कार्य करने का निर्देश दिया। बिहार में बढ़ते संक्रमण और कोविड 19 के मद्देनजर मीडिया और पार्टी नेताओं को कार्यक्रम से दूर रखा गया।
विज्ञापन


इस दौरान वाल्मिकी नगर के विधायक धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, पश्चिमी चंपारण के डीएम  विनय कुमार, डीडीसी रविन्द्र नाथ सिंह, एसडीएम विशाल राज, एसपी राजीव रंजन, मुख्य अभियंता मुजफ्फरपुर शशी रंजन, गंडक बैराज के अधीक्षण अभियंता, इन्द्रजीत कुमार सिंह, गंडक बैराज के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद जमील, सहायक अभियंता विकास कुमार, बीडीओ प्रणव कुमार गिरी, सीओ राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें