फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रेलर से टकराई बस, दो की मौत, 10 घायल

Sun, 08 Aug 2021 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

सभी घायल बिहार के अलग-अलग जिले के हैं रहने वाले। दिल्ली से बिहार जा रही थी बस, गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में हुई दुर्घटना।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनपद की सीमा पर गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर के समीप सुबह करीब सात बजे प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो की मौत हो गई। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह करीब सात बजे अयोध्या की तरफ से बस्ती की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। हादसे में बस में सवार दिलखुश कुमार व निशांत निवासी मधेपुरा, जय कुमार यादव निवासी सुकरौल, मोहम्मद रशीद निवासी अररिया, कुंदन कुमार निवासी भोजपुर, निशांत जायसवाल व सुधीर गोस्वामी निवासी सकतपुर दरभंगा, नूर मोहम्मद पता अज्ञात, मोहम्मद नौशाद अंसारी जमालपुर दरभंगा, अमन कुमार निवासी चेहरा कला वैशाली बिहार तथा श्याम नारायण सिंह पुत्र बलिकरन सिंह निवासी हुंडरा कुंवर थाना हर्रैया गंभीर रूप से घायल हो गए ।

सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने श्याम नारायण सिंह पुत्र बलिकरन सिंह निवासी हुंड़रा कुंवर तथा अमन कुमार पुत्र चंद्रेश निवासी चेहरा कला वैशाली को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें