फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सड़क हादसा: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Sun, 13 Feb 2022 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी की गाड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। शनिवार की रात में श्यामदेउरवा थाना इलाके के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर घरमौली गांव के सामने यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
road accident in maharajganj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शनिवार रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में महराजगंज सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पुत्र रोहन चौधरी की गाड़ी शनिवार रात में धरमौली गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। उनके साथ गाड़ी में बैठे तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।

शनिवार की रात में श्यामदेउरवा थाना इलाके के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर घरमौली गांव के सामने यह हादसा हुआ। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी की गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में रोहन चौधरी एवं उनके साथ तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वह साथियों के साथ गोरखपुर अपने घर जा रहे थे। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें