फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में हादसा: भारतीय कार 20 फीट नीचे खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Sun, 14 Nov 2021 01:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट नीचे खाई की तरफ पानी में गिरकर डूब गई। जिसमें सवार चारों लोग बाहर नहीं निकल सके। जिससे दम घुटने से कार में सवार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर कार को जेसीबी की सहायता से निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल रौतहट जिले के चंद्रनगाहपुर से जिला मुख्यालय गौर जा रही एक भारतीय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सवार चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत बचाव में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात नेपाल गौर-चंद्रनगहापुर खंड के यमुनामई गांव में झुनखुनवा चौराहे के पास भारतीय नंबर प्लेट वाली कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि भारतीय नंबर की कार झुनखुनवा चौराहे के उत्तर में एक पेट्रोल पंप के पास तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट नीचे खाई की तरफ पानी में गिरकर डूब गई। जिसमें सवार चारों लोग बाहर नहीं निकल सके। पुलिस का अनुमान है कि कार के सभी हिस्से पानी में डूब जाने से सवारों की दम घुटने से मौत हुई होगी।
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय गौर डीएसपी नारायण प्रसाद चिमरिया ने बताया कि हादसे में कार सवार लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें