वे भी टैंक में उतरे, लेकिन उसी में रह गए। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सेफ्टी टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाई गई। उससे टैंक साफ कराकर पांचों को बाहर निकाला गया। उन्हें लोग नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की कोटवा स्थित सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने नन्द कुशवाहा, उनके पुत्र नितेश कुशवाहा, आनन्द और दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार (28) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां राजकुमार का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतकों के घर में चीख पुकार मची है।