फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अमृत सरोवर की तरह खूबसूरत बनेगा बिचाऊपुर का पोखरा, सुंदरीकरण की मांग

Thu, 14 Sep 2023 02:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने वार्ड में सड़क, नाली, साफ-सफाई, नालियों और पार्कों की स्थिति के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की भी जानकारी ली। वार्ड में कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइटें जलती मिलीं। जबकि कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं। उन्होंने स्ट्रीट लाइटें को सही करने का सहायक अभियंता अशोक सिंह को निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर का बुधवार को निरीक्षण किया। स्थानीय पार्षद ने बताया कि तेनहुई और बिचाऊपुर के बीच स्थित पोखरे पर छठ पूजा में करीब छह हजार श्रद्धालु आते हैं। यदि इस पोखरे का सुंदरीकरण कर दिया जाए तो लोगों के लिए सहूलियत मिलेगी। उन्होंने मौके पर ही अवर अभियंता राजकुमार को पोखरे को अमृत सरोवर की तरह विकसित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने वार्ड में सड़क, नाली, साफ-सफाई, नालियों और पार्कों की स्थिति के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की भी जानकारी ली। वार्ड में कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइटें जलती मिलीं। जबकि कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं। उन्होंने स्ट्रीट लाइटें को सही करने का सहायक अभियंता अशोक सिंह को निर्देश दिया।

वार्ड में कई जगह नाला सिल्ट और कूड़े से भरा मिला। नालियों की सफाई नहीं होने से उसका पानी सड़क पर फैला था। मौके पर सफाई निरीक्षक को निर्देशित करते हुए वार्ड में नियमित सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव और शाम को फॉगिंग कराने का निर्देश दिया। वार्ड में सीलिंग की दो एकड़ 63 डिस्मिल जमीन दिखाई गई। तहसीलदार को पैमाइश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें