फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी भारत गौरव विशेष ट्रेन, ये होगा किराया

Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी लखनऊ, अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन में कुल 767 बर्थ होंगे, जिसमें सेकेंड एसी की 49 और थर्ड एसी की 70 सीटें हैं। शेष 648 सीटें स्लीपर क्लास की हैं। 10 दिन और 9 रात की यह धार्मिक यात्रा गोरखापुर स्टेशन से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगी। 17 से 26 नवंबर के बीच इस ट्रेन के श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी लखनऊ, अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन में कुल 767 बर्थ होंगे, जिसमें सेकेंड एसी की 49 और थर्ड एसी की 70 सीटें हैं। शेष 648 सीटें स्लीपर क्लास की हैं। 10 दिन और 9 रात की यह धार्मिक यात्रा गोरखापुर स्टेशन से शुरू होगी।

इसके अलावा मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एवं ललितपुर स्टेशन से यह ट्रेन गुजरेगी। श्रद्धालु यात्रियों को नाश्ता एवं दोपहर व रात में शाकाहारी भोजन के अलावा स्टेशन से धार्मिक स्थल तक एसी व नान एसी बसों से भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: माफिया सुधीर सिंह कर रहा था दानपत्र का खेल, 400 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
 

ये होगा किराया

इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18,950 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। अगर बच्चे (5-11 वर्ष) हैं तो उनके लिए 17,850 रुपये प्रति बच्चा किराया होगा।

स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31,800 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 30,500 रुपये होगा।
कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी) में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 42,200 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) पैकेज का मूल्य 40,650 रुपये है।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: शोहदा हो या फिर घर में कोई करें प्रताड़ित...डायल करें 1090
विज्ञापन

इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी

  • गोरखपुर- 8294814463, 8595924273, 8874982530
  • लखनऊ- 8287930913, 8287930909, 8287930908, 8287930902
  • कानपुर- 8595924298, 8287930930
  • प्रयागराज- 859592429, 8287930935
  • आगरा- 85959 24271, 82879 30917
  • ग्वालियर- 8595924299
  • झांसी- 8595924291, 8595924300
  • मथुरा- 8171606123
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें