भारत दर्शन और सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने गोरखपुर से 21 मार्च को भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 12 रात और 13 दिन की यात्रा पूरी कर 31 को मार्च को ट्रेन गोरखपुर वापस आएगी।
यात्री गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ, वाराणसी, भदोही, जंघई, प्रयागराज संगम, प्रतापगढ, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर बैठ सकते हैं। टूर पैकेज के तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात के समय का शाकाहारी भोजन मिलेगा। धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
स्थानीय यात्राएं लोकल बसों से पूरी कराई जाएंगी। यात्रा के इच्छुक लोग लखनऊ गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी के दफ्तर से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
श्रद्धालु इन ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर सकेंगे
यात्री महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृणेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर का भी भ्रमण कर सकेंगे।