फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कक्षा 8 के छात्र को मिड-डे मील का गेहूं पिसवाने भेजा, चक्की पर रबर लगने से आंख गई-प्रभारी हेड सस्पेंड

Sat, 01 Aug 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गेहूं पिसने के बाद छात्र साइकिल पर गेहूं की बोरी को रबर से बांध रहा था। इसी दौरान रबर अचानक छिटककर उसकी आंख में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजन का कहना है कि हादसे में उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। घायल छात्र की मां जयशाह ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छात्रों से नियमित रूप से मिड-डे मील से जुड़े कार्य, जैसे गेहूं पिसवाना और अन्य छोटे-मोटे काम कराए जाते हैं।
विज्ञापन
बालक की आंख पर चोट लग गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील योजना के लिए गेहूं पिसवाने के दौरान कक्षा आठ के छात्र की आंख में गंभीर चोट लगने का मामला सामने आया है। परिजन का दावा है कि छात्र के एक आंख की रोशनी चली गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक अजंता राय को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर ओझौली निवासी कक्षा आठ का छात्र सलीम 29 जुलाई को विद्यालय के मिड-डे मील के लिए गेहूं पिसवाने गया था। परिजन का आरोप है कि विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजंता राय ने उसे गेहूं पिसवाने के लिए भेजा था।

गेहूं पिसने के बाद छात्र साइकिल पर गेहूं की बोरी को रबर से बांध रहा था। इसी दौरान रबर अचानक छिटककर उसकी आंख में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

परिजन का कहना है कि हादसे में उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। घायल छात्र की मां जयशाह ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छात्रों से नियमित रूप से मिड-डे मील से जुड़े कार्य, जैसे गेहूं पिसवाना और अन्य छोटे-मोटे काम कराए जाते हैं। आरोप है कि काम न करने पर छात्रों का नाम काटने की धमकी दी जाती है।

उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र के इलाज के लिए 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले को गंभीरता से देखते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। वहीं, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अजंता राय ने सभी आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि छात्र अपनी इच्छा से गेहूं पिसवाने के लिए साथ गया था।
विज्ञापन

बोले अधिकारीमामला संज्ञान में आया है। बीईओ को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए थे। इसमें लापरवाही सामने आने पर संबंधित हेड शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले में यदि कोई और भी दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें