फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मकर संक्रांति से पहले दो लाख ने चढ़ाई बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर

Sat, 15 Jan 2022 03:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।
पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व भले ही शनिवार को हो पर शुक्रवार को ही लगभग दो लाख भक्त गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाने मंदिर पहुंच गए। ऐसे में शनिवार को मंदिर में उमड़ने वाले लाखों आस्थावानों के सैलाब की झलक एक दिन पहले ही मिल गई।

शुक्रवार को भोर से ही मंदिर गेट के सामने लगी स्त्री-पुरुषों की अलग कतार गुरु गोरखनाथ का जयकारे करते मुख्य प्रांगण की ओर बढ़ने लगी। समय बीतने के साथ ही कतार लंबी होती गई। बाबा के सामने पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और साथ लाई हुई खिचड़ी चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को मंदिर पहुंचने वालों में दूसरे जनपदों से आए लोगों की संख्या ज्यादा रही। रोजाना की तरह मंदिर में सुबह चार बजे पूजा हुई उसके बाद बाबा गोरखनाथ के जयकारे और हर-हर महादेव से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। सुबह से लेकर देर शाम तक बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं लगभग तीन लाख अन्य श्रद्धालु मंदिर पहुंच चुके हैं जो शनिवार को बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
बाबा गोरखनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

श्रद्धालुओं ने उठाया मेले का लुत्फ

खिचड़ी चढ़ाने के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले की ओर रुख किया। खरीदारों का रेला दुकानों की ओर बढ़ा तो दुकानदार ऊंची आवाज में सस्ते रेट में बेहतर सामान उपलब्ध कराने का दावा करके लुभाते दिखे। क्राकरी, सजावट और श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही तो बच्चों के आकर्षण का केंद्र झूले, मौत का कुआं और जादू दिखाने वाले रहे। मेले में स्थानीय के अलावा बस्ती, बांसी, कानपुर, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरपुर से दुकानदार तो आए ही दुकानदार आए ही हैं। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से भी दुकानदार आए हैं।

 

4 of 5
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।
मेले में हैं तरह-तरह के झूले
मेले में मौजूद टोरा टोरा, ब्रेक डांस, ज्वाइंट व्हील, स्लंबो, ड्रेगेन, बड़ी नाव, आसमानी झूला, क्रॉस झूला बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। वहीं निशानेबाजी का भी लोगों में क्रेज नजर आया।

लजीज व्यंजनों का लिया जायका
खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे लोगों ने पहले तो बाबा को खिचड़ी चढ़ाई भी पेट पूजा के लिए मेले में पहुंचे। जहां लगी चाट-पकौड़ों, चाउमीन, मोमोज, डोसा, छोला भटूरा, परमल, दही बड़े आदि लजीज व्यंजनों का उन्होंने जायका लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।

रोडवेज ने बनाया कंट्रोल रूम

मकर संक्रांति पर्व पर परिवहन निगम ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर एवं बरगदवा में कंट्रोल रूम स्थापित किया। लोगों की सहूलियत के लिए फोन नंबर 9335661724 जारी हो गया है। दोनों कैंप और स्टेशन परिसर से 24 घंटे बसों की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं का खिचड़ी मेले में पहुंचाने के लिए परिवहन निगम 602 अतिरिक्त बसें चला रहा है। ये बसें गोरखपुर क्षेत्र के 14 रूटों संचालित की जा रही हैं।

लोगों ने क्या कहा

बाबा गोरखनाथ को हर साल खिचड़ी चढ़ाने आती हूं। बाबा में पूरी परिवार की गहरी आस्था है।-इद्रावती, बस्ती
जबसे मेरी शादी हुई है हर साल मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर आकर बाबा को खिचड़ी चढ़ाती हूं। -प्रियंका, महराजगंज
बाबा को खिचड़ी चढ़ाने कल ही मंदिर आ गया था। सुबह कतार में लगने के बाद बाबा खिचड़ी चढ़ा दी है। - मुक्तेश्वर सिंह, मऊ
बचपन से ही मंदिर खिचड़ी चढ़ाने आ रहा हूं। बाबा गोरखनाथ सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। -रामसुरेश, सिद्धार्थनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें