फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: छह जुलाई तक गोरखपुर की सभी ट्रेनों में मिलेगा बेडरोल, जानिए, किस ट्रेन में कब से मिलेगी सुविधा

Tue, 14 Jun 2022 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

24 मार्च से गोरखपुर से जाने वाली पहली ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस में बेडरोल मुहैया कराया गया था। हालांकि, बेडरोल लखनऊ जंक्शन से मंगाया गया। गोरखधाम एक्सप्रेस में 29 जून से गोरखपुर मैकेनाइज्ड लांड्री से बेडरोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप ट्रेन के वातानुकूलित कोच में सफर करने वाले हैं, तो यह काम की खबर है। छह जुलाई तक गोरखपुर से चलने वाली सभी ट्रेनों में बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया और तौलिया) मिलने लगेगा। कुछ ट्रेनों में बेडरोल दिया भी जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने सभी ट्रेनों में बेडरोल वितरण की तिथिवार सूची जारी कर दी।   
विज्ञापन


रेलवे में 23 मार्च 2020 से लॉकडाउन के साथ बेडरोल का उपयोग बंद हो गया था। कोविड संक्रमण कम होने के बाद स्थिति सामान्य होने पर रेलवे बोर्ड ने 21 मार्च से कुछ ट्रेनों में यात्रियों को बेडरोल देना शुरू कर दिया।

24 मार्च से गोरखपुर से जाने वाली पहली ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस में बेडरोल मुहैया कराया गया था। हालांकि, बेडरोल लखनऊ जंक्शन से मंगाया गया। गोरखधाम एक्सप्रेस में 29 जून से गोरखपुर मैकेनाइज्ड लांड्री से बेडरोल दिया जाएगा।

जानिए, किस ट्रेन में कबसे बेडरोल मिलेगा

ट्रेन नंबर नाम   तिथि
11038 गोरखपुर-पुणे एक्स.  25 जून
11056 गोदान एक्सप्रेस  03 जुलाई
11060 छपरा-एलटीटी एक्स. 02 जुलाई
11080 गोरखपुर-एलटीटी एक्स. 02 जुलाई
11082  गोरखपुर-एलटीटी एक्स. 24 जून
12166  गोरखपुर-एलटीटी एक्स. 02 जुलाई
12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस    23 जून
12587 अमरनाथ एक्सप्रेस 27 जून
12589 गोरखपुर सिकंदराबाद 15 जून
12591 गोरखपुर यशवंतपुर 02 जुलाई
12597  गोरखपुर-सीएसएमटी 05 जुलाई
15008 कृषक एक्सप्रेस   21 जून
15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्स.  02 जुलाई
15053 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 25 जून
15065  गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस    04 जुलाई
15067  गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 06 जुलाई
18202 दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस 17 जून
19410  गोरखपुर-अहमदाबाद एक्स. 25 जून
19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्स.  29 जून
20104 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट 28 जून
22533  गोरखपुर-यशवंतपुर एक्स.  20 जून
22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 05 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें