फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह: घर पर ही सही देखभाल से कोरोना को दें मात, अपनाएं ये तरीका

Wed, 19 Jan 2022 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना की जांच, उपचार और रेफर के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से ऐसे मरीजों की निगरानी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की सुविधा के लिए ई-संजीवनी एप भी लांच किया गया है।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना के मामले बढ़ जरूर रहे हैं, लेकिन संक्रमितों में इस बार पहली दो लहरों जैसी गंभीर स्थिति नहीं देखी जा रही है। कई लोगों में तो खास लक्षण नजर नहीं आने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐसी स्थिति में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही रहकर लोग आसानी से संक्रमण को मात दे रहे हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना की जांच, उपचार और रेफर के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से ऐसे मरीजों की निगरानी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की सुविधा के लिए ई-संजीवनी एप भी लांच किया गया है। इसके माध्यम से मरीज घर से ही अनुभवी चिकित्सकों की सलाह ले सकता है। विशेष परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबर- 1800-180-5145 और 104 नंबर की भी मदद ली जा सकती है।

इन परिस्थितियों में हेल्पलाइन या डॉक्टर से करें संपर्क  

  • लगातार कई दिनों तक 101 डिग्री से अधिक का बुखार
  • सांस फूलना और सांस लेने में परेशानी होना।
  • पल्स ऑक्सीमीटर से नापने पर ऑक्सीजन का स्तर 94 फीसद से कम आना।  


 

विज्ञापन

कोविड से बचाव एवं सावधानियां

  • हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें।
  • मास्क को ठीक तरह से पूरे मुंह व नाक को ढकते हुए लगाएं।  
  • सोशल डिस्टेंसिंग (छह फुट की दूरी) का पालन करें।  
  • अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
  • लक्षण नजर आए तो खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें और जांच कराएं।  
  • बार-बार साबुन-पानी से अच्छी तरह से हाथों को धुलते रहें।
  • समय से कोविड टीकाकरण जरूर कराएं।   

दवाओं के साथ इन बातों का भी रखें ख्याल

सांस संबंधी व्यायाम, योग व प्राणायाम दिन में 20 से 30 मिनट तक करें (सहज महसूस करने पर ही), दिन में तीन से चार बार श्वसन दर (रेस्परेटरी रेट) व ऑक्सीजन सेचुरेशन (पल्स ऑक्सीमीटर से) अवश्य नापें, यह 94 फीसदी अथवा इससे अधिक होना चाहिए , पर्याप्त मात्रा में हल्का गर्म/गुनगुना पानी पीएं , उच्च रक्तचाप व किसी पुरानी बीमारी का उपचार चल रहा है तो उसे डाक्टर के परामर्श से जारी रखें।

कोरोना जांच, टीकाकरण, अस्पताल संबंधी जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

9532041882, 9532797104 (दोनों मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप की भी सुविधा है)
0551-2202205, 0551-2204196
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें