फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस ही अपराध के आरोपों के घेरे में हो तो जनता किससे करे न्याय की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
- बोले, अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए



गोरखपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को जिले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। जब पुलिस ही अपराध के आरोपों के घेरे में खड़ी हो जाए तो आम जनता किससे न्याय की उम्मीद करे। सरकार को बयानबाजी के बजाय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सबसे पहले अहिरौली गांव में मृतक शिव कुमार तिवारी के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद शहर में रिक्शा चालक की नाबालिग बेटी की मौत के मामले में उनके घर गए तो ताला बंद मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हमारे आने की सूचना पर पीड़ित परिवार को हटवा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जा सकती। अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो या वर्दी में हो, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। सरकार को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। अजय राय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज दबने नहीं देगी। पीड़ितों को न्याय मिलने तक पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि जिले में लगातार सामने आ रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि किसी पुलिसकर्मी या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी बिना किसी दबाव के कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें