फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी कार, पांच लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Thu, 12 Aug 2021 12:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

घटना में सिर्फ एक पांच वर्ष की बच्ची और कार चालक बचे हैं जिनकी हालत बेहद गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
बस्ती में भीषण हादसे में पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गोटवा बाजार नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कटया के पास कार से झारखंड जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर व फुटहिया पुलिस ने किसी तरह कार से पांचों शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


घटना में एक बच्ची और कार चालक बचे हैं, जिनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। यह हादसा कितना भयावह था इस बात का अंदाजा कार की हालत से ही लगाया जा सकता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी अब्दुल अजीज अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहकर जमीन के प्लाटिंग का काम करते थे। बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ कार से झारखंड जा रहे थे। वह नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कटया के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़ी कंटेनर के पीछे जा घुसे।
विज्ञापन


इस घटना में कार सवार अब्दुल अजीज, नर्गिस तबस्सुम पत्नी अब्दुल अजीज, अनम पुत्री अब्दुल अजीज, सिजरा पुत्री अब्दुल अजीज, तुबा पुत्री अब्दुल अजीज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक अभिषेक व एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

दुर्घटना इतना भयानक थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर अरविन्द कुमार कोरी, फुटहिया चौकी प्रभारी रामदेव, सिपाही भालचंद्र यादव, अभिषेक, कृष्णा, आदि मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने किसी तरह से कार तोड़ कर शवों को बाहर निकलवाया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी घटना की सूचना मिलते ही निकल चुके हैं।

मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे अजीज
लखनऊ के आशियाना में 20 साल से रहने वाले अब्दुल अजीज की माता का देहांत बुधवार को हो गया था। ऐसे में वह परिवार के साथ कार से अपने गांव झारखंड के गोड्डा जिले के सिरसी महगमा जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के कटया गांव के समीप उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें वह,उनकी पत्नी के साथ तीन बेटियों की मौत हो गई।

सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती जिले में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें