फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला से चेन छिनने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। बड़हलगंज पुलिस ने सेमरा बुजुर्ग निवासी बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले आराेपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान देवरिया के रुद्रपुर करनपुरा निवासी नसरुद्दीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि 23 मई 2024 को निलेश शर्मा मां के साथ भीटी से अपने घर सेमरा बुजुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर निलेश की मां के गले से सोने की चेन लूट ली थी। घटना के बाद पीड़ित निलेश की तहरीर पर बड़हलगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने सुराग जुटाते हुए आरोपी नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें