फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विटामिन-ए के सिरप पर लगाई रोक, दवा में गड़बड़ी के बाद लिया गया फैसला

Fri, 20 Jan 2023 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दिसंबर माह में पोषण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक नियमित टीकाकरण के दौरान पिलाई जाती है। इसके तहत हर साल करीब पांच लाख से अधिक बच्चों को यह खुराक दी जाती है।
विज्ञापन
गोरखपुर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान बच्चों को दी जाने वाली विटामिन-ए सिरप के जमने की शिकायत आने के बाद इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यह सिरप बच्चों को नियमित टीकाकरण के दौरान पिलाई जाती है। इसका इस्तेमाल शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों पर किया जाता है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि एक कंपनी के वीपीएस-018 विटामिन-ए की सिरप पर रोक लगाई गई है। इसकी आपूर्ति अब तक जिले में नहीं हुई है। रोक के लिए निर्देश मिला था, लेकिन जब बैच की जांच की गई तो उस बैच का एक भी सिरप नहीं मिला।

बताया कि दिसंबर माह में पोषण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक नियमित टीकाकरण के दौरान पिलाई जाती है। इसके तहत हर साल करीब पांच लाख से अधिक बच्चों को यह खुराक दी जाती है।
विज्ञापन


यूविन पोर्टल पर दर्ज होगा नियमित टीकाकरण का आंकड़ा
नियमित टीकाकरण के तहत बच्चों को लगना वाला टीका जल्द ही यूविन पोर्टन पर अपलोड होगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद नियमित टीकाकरण के तहत अभिभावक अपने बच्चों का टीका देश के किसी भी सरकारी बूथ पर लगवा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

सीएमओ ने बताया कि यह सुविधा जल्द ही शुरू होगी। कोविन पोर्टल की तर्ज पर यूविन पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की जानकारी होगी। इसके जरिए अभिभावक अगर देश के किसी अन्य राज्य में जा रहे हैं और उस दौरान बच्चों के टीकाकरण का समय आ गया है तो वह सरकारी बूथ पर जाकर वहीं टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी पेपर दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें