फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धोखाधड़ी के आरोपियों की जमानत खारिज, खाते से निकाले थे रुपये

Fri, 15 Jul 2022 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मन्नन सिंह बलिया जिले के हल्दीरामपुर उभांव के निवासी हैं। उनका खाता एसबीआई में है। 27 मार्च 2022 को वह पैसा निकालने एक बैंक के एटीएम सूबा बाजार गए थे, जहां पैसा निकालते समय वादी का कार्ड एटीएम के अंदर चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी के आरोपी बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी रोशना, राकेश कुमार व नवादा जिले के कौआखोल थाना क्षेत्र के गोला बड़राजी निवासी चंदन कुमार की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम ने खारिज कर दी।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्र एवं राम प्रकाश सिंह का कहना था कि वादी मन्नन सिंह बलिया जिले के हल्दीरामपुर उभांव के निवासी हैं। उनका खाता एसबीआई में है। 27 मार्च 2022 को वह पैसा निकालने एक बैंक के एटीएम सूबा बाजार गए थे, जहां पैसा निकालते समय वादी का कार्ड एटीएम के अंदर चला गया।

वादी परेशान होकर वहीं खड़ा था, तभी एक व्यक्ति आया और कहा कि वह एटीएम की साफ सफाई का कार्य करता है। व्यक्ति ने दो और लोगों को बुलाया। लॉक खोलकर एटीएम कार्ड निकाला और कहा कि दोपहर तक कार्ड मिल जाएगा।
विज्ञापन


कुछ देर में मोबाइल पर दो लाख 46 हजार 47 रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों को ज्ञानपुर भदोही में पकड़ा और उनके पास से वादी के एटीएम कार्ड सहित 26 कार्ड बरामद किया गया। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें