एक हेल्थ वेलनेस सेंटर पांच हजार की आबादी को योग व घरेलू औषधियों के बारे में बताया जाएगा। ऐसे में 12 सेंटरों पर पहले 60 हजार आबादी योग और आयुर्वेद के नुस्खे जान सकेगी। इन सबके हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे। इनका डाटा विभाग रखेगा। परेशानी होने पर हेल्थ कार्ड नंबर से बीमारी का पता लगाकर उसका इलाज किया जाएगा।
इन अस्पतालों को मिले रुपये
तीन लाख कालेसर
तीन लाख भलुआन
15 लाख नर्रेखास
तीन लाख कुरावल
तीन लाख भाटपार बनकट
तीन लाख दुबौली
तीन लाख देईडीहा
तीन लाख मामखोर
तीन लाख फरदहनी
तीन लाख विशुनपुरा
तीन लाख मंझरिया
15 लाख असौजी
12 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर 22 योगाचार्य की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें 10 पुरुष योगाचार्य और 12 महिला योगाचार्य शामिल हैं। यह लोग ग्रामीणों को योग सिखाएंगे और योग से होने वाले फायदे भी बताएंगे।
तीन नए हेल्थ वेलनेस सेंटर और खोले जाएंगे
शासन ने तीन और नए हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की अनुमति दी है। इनमें पिपराइच के पतरा, पीपीगंज और खजनी के बहुरीपार स्वास्थ्य केंद्र को शामिल किया गया है। जल्द ही इन सेंटरों के लिए शासन की ओर से बजट भी मिल जाएगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि 12 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर 22 योगाचार्यों की नियुक्ति हो चुकी हैं। जल्द ही यह लोग गांवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना शुरू कर देंगे। ग्रामीणों को योगा सिखाएंगे और उसके फायदे भी बताएंगे। आयुर्वेद की जानकारी भी दी लोगों को दी जाएगी।