देवरहा बाबा
सिंघल के सामने देवरहा बाबा ने की भविष्यवाणी, जो सच हुई
उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत विहिप शिवजी सिंह ने बताया कि दुनिया भर के लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत पूज्य देवरहा बाबा दूरद्रष्टा थे। श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान ही विश्व हिंदू परिषद के प्रमुुख अशोक सिंहल उनके दर्शन को गए। अशोक सिंघल ने उनसे मंदिर निर्माण के बारे में पूछा तो देवरहा बाबा बोले, बच्चा, चिंता मत कर।
लाखों लोग आएंगे और गुंबद की एक-एक ईंट उठाकर ले जाएंगे। राममंदिर के निर्माण को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकेगी। उस दौरान बाबा की कही बातों पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन छह दिसंबर 1992 को सचमुच वैसा ही हुआ, जिसकी उन्होंने भविष्यवाणी की थी। देश भर से आए लाखों कारसेवक बाबरी ढांचे की ईंट उठाकर ले गए।