फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोल्डेन के खिलाफ चार्जशीट के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहद्दीपुर हादसा : कार से मिले खून के नमूनों की भी हो रही जांच
विज्ञापन


विवेचक ने आरोपी की कार को जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट के बाद ही दाखिल होगी चार्जशीट

गोरखपुर। मोहद्दीपुर के चारफाटक ओवरब्रिज पर बीते बुधवार रात हुए हादसे में एमबीबीएस छात्र समेत दो लोगों की मौत के मामले में जेल में बंद आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। गोल्डेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
हादसे की पुष्टि और आरोपी के स्पष्ट निर्धारण के लिए फॉरेंसिक जांच अहम मानी जा रही है। लग्जरी कार पर पाए गए खून के धब्बों के नमूनों की जांच की जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि हादसे में कार किस हद तक जिम्मेदार रही और उसमें किसी और की संलिप्तता तो नहीं थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्राॅपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्रा आकाश पांडेय और बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। हादसे से नाराज एमबीबीएस छात्रों ने कार में गोल्डेन के साथ अन्य लोगों के होने की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस की दो टीमें मोहद्दीपुर चौराहे से लेकर नौसड़ तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाया गया था।
पुलिस विवेचना का अंतिम रूप देने के लिए हादसे में इस्तेमाल हुई कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जांच अधिकारी ने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर ही गोल्डेन के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। रिपोर्ट में गाड़ी में लगे खून के नमूनों और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद ही केस की कानूनी कार्रवाई अंतिम रूप लेगी। विवेचक का कहना है कि मामले में गहनता से जांच हो रही है और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही चार्जशीट तैयार होगी, जिससे अदालत में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी तरह वैधानिक होगी।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और गवाहों के बयानों को बनाया जाएगा आधार
पुलिस ने हादसे के समय गोल्डेन के साथ कोई और था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए 35 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। जांच में अभी तक यह पता नहीं चला है कि गोल्डेन के साथ कोई अन्य व्यक्ति हादसे के वक्त मौजूद था। पुलिस ने अपनी विवेचना में घटना स्थल पर गवाहों से पूछताछ, सीसीटीवी कैमरे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कार की टेक्निकल रिपोर्ट को आधार बनाया है। इसके साथ ही एफएसएल रिपोर्ट के आने के बाद ही पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी और मामले में आरोपी की पहचान स्पष्ट होगी। घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और गवाहों के बयानों का समग्र विश्लेषण शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें