फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहन को बोर्ड परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 10 Mar 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला-उरुवा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक अन्य युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन




सीबीएसई की 12वीं की छात्रा को गणित का पेपर दिलाने जा रहा था भाई अनीस



गोला (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बहन को बाइक से बोर्ड परीक्षा दिलाने जा रहे 18 वर्षीय युवक अनीस गौड़ की हादसे में मौत हो गई जबकि उसकी बहन समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा गोल-उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।



गोला इलाके के बेलपार पाठक गांव निवासी अनीस गौड़ सोमवार सुबह करीब सात बजे अपनी बहन श्रेया गौड़ को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए बड़हलगंज क्षेत्र के एक विद्यालय लेकर जा रहा था। जैसे ही दोनों चंदौली गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अनीस गौड़, उसकी बहन श्रेया गौड़ और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनीस गौड़ को मृत घोषित कर दिया।



घायल दूसरे युवक की पहचान 28 वर्षीय रामदयाल निवासी खिरजीपुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रामदयाल का ससुराल गोला थाना क्षेत्र के पतरा गांव में है और वह किसी विवाद के बाद ससुराल से वापस अपने घर जा रहा था।



इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







भाई की मौत से सदमे में आई बहन ने छोड़ी परीक्षा



घायल श्रेया गौड़ सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की छात्रा है और गोला बाजार स्थित एमसीए पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को उसका गणित का पेपर सुबह 10 बजे से बड़हलगंज के एक विद्यालय में था। भाई उसे परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। भाई की मौत की खबर सुनते ही श्रेया गहरे सदमे में आ गई और उसने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन








इकलौता बेटा था अनीस



अनीस गौड़ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह स्नातक का छात्र था। उसके पिता विपिन गौड़ ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में दादी, माता प्रमिला देवी और बहन श्रेया गौड़ हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें