दोपहर 1:15 बजे
मोहद्दीपुर चौराहे पर 100 से अधिक वाहनों के पहिए रेंग रहे थे। ऑटो चालकों ने सड़क के किनारे ऑटो खड़ा कर दिया था। इस कारण साइड लेन से निकलने वाले लोगों को भी फंसना पड़ा। इस मौके पर यातायात पुलिस सिपाही भी थे, लेकिन वाहनों को आगे बढ़ने का इशारा करने के साथ ऑटो पर ध्यान नहीं दे रहे थे।
दोपहर 3:30 बजे
कचहरी चौराहे पर सिग्नल बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया था। इस कारण 300 से अधिक वाहन जाम में फंस गए थे। सिपाही जाम हटाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन धीरे-धीरे ही वाहनों को निकलने की नौबत आ रही थी।