फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी: आज से मतदेय स्थलों का चयन, समय सारिणी घोषित

Mon, 02 Aug 2021 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आपत्तियों व सुझावों के लिए 23 को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की सूची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मतदेय स्थल चयन के लिए समय सारिणी घोषित कर दी गई है। इसके लिए भवनों का चयन, पुननिर्धारण एवं सत्यापन आज से 17 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन


उप जिला निवार्चन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भौतिक सत्यापन के बाद मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर 21 अगस्त तक मतदेय स्थलों की सूची 23 अगस्त को प्रकाशित कर दी जाएगी। उसी दिन मतदेय स्थलों के संशोधन संबंधी प्रस्ताव की प्रति राजनीतिक दलों को दी जाएगी। 

सात सितंबर को मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 15 सितंबर को कंट्रोल टेबल की एंट्री की जाएगी। 20 सितंबर को इस सूची को मुख्य निवार्चक अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहां से अनुमोदन के लिए 25 सितंबर को यह सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन


1200 मतदाताओं के आधार पर होगा बूथों का आवंटन
जिले में इस समय 35 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव में 3870 बूथ बनाए जाते हैं। अब मतदेय स्थलों (बूथों) का अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाएगा, जबकि इससे पहले अधिकतम 1500 मतदाता एक बूथ पर होते थे। मतदाताओं की संख्या कम करने से बूथों की संख्या बढ़ जाएगी। बूथों की संख्या बढ़ाने के पीछे समय से मतदान संपन्न कराने का उद्देश्य है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें