फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डामर की किल्लत... गोरखपुर-सोनौली फोरलेन और फ्लाईओवर का निर्माण ठप

Sun, 19 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
अधूरा पड़ा नयनसर फ्लाईओवर
विज्ञापन
पश्चिमी एशिया में संघर्ष का असर अब सड़क निर्माण पर भी, डामर के दाम में दोगुनी बढ़ोतरी
विज्ञापन

पहले डामर 40 हजार रुपये प्रति टन मिलता था, अब बढ़कर 80 हजार हो गया
जीरो पॉइंट पर करीब 500 मीटर काम अभी भी अधूरा, नयनसर में सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण रुका
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पश्चिमी एशिया में संघर्ष का असर अब सड़क निर्माण पर भी दिखने लगा है। डामर की कमी के चलते गोरखपुर-सोनौली फोरलेन का निर्माण ठप हो गया है। जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर करीब 500 मीटर कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। वहीं नयनसर में बन रहे करीब 800 मीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी रुक गया है। कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्राटेक के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक, डामर की कीमत दोगुनी हो गई है। इसकी उपलब्धता भी कम है।
गोरखपुर-सोनौली मार्ग को जंगल कौड़िया से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। सड़क पर जहां-जहां फ्लाईओवर बनाए गए हैं, उनके भविष्य में चौड़ीकरण की संभावना को देखते हुए उन्हें अभी से सिक्सलेन में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क का जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज तक का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है और आवागमन भी शुरू हो गया है लेकिन जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर करीब 500 मीटर काम अभी भी अधूरा पड़ा है। वहीं नयनसर में बन रहे करीब 800 मीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण भी ठप पड़ गया है।

यहां कंक्रीट की परत तो बढ़ा दी गई है लेकिन डामर की कमी के कारण निर्माण रुका हुआ है। चारकोल युक्त सड़क बनाने में भी डामर की कमी है। इसके चलते काम रुका हुआ है। अधूरी सड़क और सिक्सलेन लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने बताया कि अचानक डामर की कीमत में वृद्धि हो गई है और बाजार में आसानी से यह उपलब्ध भी नहीं है, जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य में देरी हो रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी एशिया में संघर्ष का असर सड़क निर्माण पर भी पड़ा है। पहले डामर 40 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से मिलता था, जो अब बढ़कर 80 हजार रुपये प्रति टन हो गया है। उपलब्धता भी बेहद कम हो गई है।

पीएनसी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यदि डामर की उपलब्धता समय पर हो जाती है तो सड़क निर्माण कार्य में तेजी आ जाएगी और बाकी बचा काम जल्द पूरा किया जा सकेगा।

-

डामर पेट्रोलियम से निकला काला और चिपचिपा पदार्थ
महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया के रसायन विज्ञान के आचार्य डॉ एमके उपाध्यक्ष ने बताया कि डामर पेट्रोलियम से प्राप्त एक काला, चिपचिपा और अर्ध-ठोस पदार्थ है। इसका मुख्य उपयोग सड़कों के निर्माण, वाटरप्रूफिंग और छत की मरम्मत में किया जाता है। यह एक उत्कृष्ट बाइंडिंग सामग्री है, जो बजरी और पत्थर के टुकड़ों को जोड़कर मजबूत सड़क की सतह बनाती है।
विज्ञापन



डामर की कीमत दोगुनी हो गई है। उपलब्धता भी कम है। उपलब्धता होने पर अप्रैल में ही जीरो पॉइंट और नयनसर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उपलब्धता कम हुई तो काम पूरा करने में 10 मई तक का समय लगेगा।

- केपीएस भदौरिया, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था, पीएनसी इंफ्राटेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें