गोरखपुर। प्रशिक्षु आईएएस मुकुल खंडेलवाल ने मंगलवार को लालडिग्गी स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास में बिजली, पानी, आवासीय सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। निरीक्षण के बाद मुकुल खंडेलवाल ने छात्रों के साथ क्रिकेट खेला।
उन्होंने बैटिंग और बॉलिंग में हाथ आजमाया और छात्रों को खेल से जुड़ी बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, मंशा चौहान और छात्रावास अधीक्षक प्रवीण कुमार मौजूद रहे।