फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin Maas 2021: अश्विन मास की शुरुआत आज, जानिए इस महीने पड़ेंगे कौन से व्रत एवं त्योहार

Tue, 21 Sep 2021 07:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

20 अक्तूबर तक अश्विन मास रहेगा। शुक्ल पक्ष के शुरू के नौ दिन शक्ति की उपासना को समर्पित होते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी पंचांग के सातवें महीने अश्विन मास की शुरुआत 21 सितंबर यानी आज से हो रही है। जो 20 अक्तूबर तक रहेगा। अश्विन मास को तर्पण, श्राद्घ, व्रत और संयम के मास के रूप में जाना जाता है। इस माह के कृष्ण पक्ष में पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध का विधान है। तो वहीं शुक्ल पक्ष के शुरू के नौ दिन शक्ति की उपासना को समर्पित होते हैं। इनमें शारदीय नवरात्र का व्रत और पूजन किया जाता है। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आइए जानते हैं इस माह कब कौन से त्योहार पड़ेंगे।
विज्ञापन


अश्विन माह के व्रत और पर्व
  • 21 सितंबर, मंगलवार- पितृपक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा श्राद्ध, इष्टि
  • 22 सितंबर, बुधवार- द्वितीया श्राद्ध
  • 23 सितंबर, गुरुवार- तृतीया श्राद्ध
  • 24 सितंबर, शुक्रवार- चतुर्थी श्राद्ध, महा भरणी, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
  • 25 सितंबर, शनिवार- पंचमी श्राद्ध, मासिक कार्तिगाई
  • 26 सितंबर, रविवार- षष्ठी श्राद्ध
  • 27 सितंबर, सोमवार- रोहिणी व्रत
  • 28 सितंबर, मंगलवार- सप्तमी श्राद्ध, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी
  • 29 सितंबर, बुधवार- अष्टमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 30 सितंबर, गुरुवार- नवमी श्राद्ध
  • 02 अक्तूबर, शनिवार- इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध
  • 04 अक्तूबर, सोमवार- सोम प्रदोष, मासिक शिवरात्रि
  • 05 अक्तूबर, मंगलवार- चतुर्दशी श्राद्ध
  • 06 अक्तूबर, बुधवार- पितृ विसर्जन, सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या और महालय विसर्जन, अमावस्या श्राद्ध
  • 07 अक्तूबर, बृहस्पतिवार- महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
  • 09 अक्तूबर, शनिवार- विनायक चतुर्थी
  • 12 अक्तूबर, मंगलवार- महा सप्तमी
  • 13 अक्तूबर, बुधवार- महा अष्टमी
  • 14 अक्तूबर, बृहस्पतिवार - महा नवमी
  • 15 अक्तूबर, शुक्रवार- दशहरा
  • 16 अक्तूबर, शनिवार- पापांकुशा एकादशी
  • 17 अक्तूबर, रविवार- प्रदोष व्रत
  • 20 अक्तूबर, बुधवार- महर्षि बाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें