फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: प्रस्ताव को मंजूरी, मधवलिया में बनेगा लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर

Sat, 30 Oct 2021 05:27 PM IST
vivek shukla संतोष शर्मा, महराजगंज।

सार

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग सीमावर्ती देश नेपाल, बिहार के बाल्मीकी नगर टाइगर रिजर्व तथा गोरखपुर वन प्रभाग से जुड़ा हुआ है। वन संपदा व वन्यजीव दोनों ही रुप से यह प्रभाग काफी विकसित है। प्रभाग में उपलब्ध भूमि को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग के जिम्मेदारों ने लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
तेंदुआ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में तेंदुए को बेहतर ढंग से रखे जाने एवं उन्हें उचित इलाज मुहैया कराए जाने को लेकर मधवलिया में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर बनाने की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सेंट्रल जू अथॉरिटी) ने इसके निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी है। प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) द्वारा धन जारी किए जाने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग सीमावर्ती देश नेपाल, बिहार के बाल्मीकी नगर टाइगर रिजर्व तथा गोरखपुर वन प्रभाग से जुड़ा हुआ है। वन संपदा व वन्यजीव दोनों ही रुप से यह प्रभाग काफी विकसित है। प्रभाग में उपलब्ध भूमि को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग के जिम्मेदारों ने लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई।

विभागीय जिम्मेदारों ने सेंटर के लिए मधवलिया गोसदन में लगभग दस हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर पर सभी औपचारिकता पूरी कराते हुए उच्चाधिकारियों ने इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा। जिस पर प्राधिकरण ने मुहर लगाते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सेंटर के निर्माण को लेकर कोई कागजी बाधा नहीं है, बल्कि कैंपा योजना से धनराशि मिलने का इंतजार है। धनराशि जारी होने के उपरांत कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे स्थानीय स्तर पर तेंदूओं के संरक्षण व संवर्धन में काफी मदद मिलेगी। संवाद

लगभग चार करोड़ 86 लाख होंगे व्यय
मधवलिया में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर के निर्माण पर लगभग चार करोड़ 86 लाख रुपये व्यय होंगे। कार्यदाई संस्था को यह कार्य अधिकतम तीन वर्ष में पूरा करना होगा। सेंटर के बन जाने से मधवलिया रेंज की रौनक काफी बढ़ जाएगी।  

रेस्क्यू सेंटर में यह होगा निर्माण
वन विभाग द्वारा रेस्क्यू सेंटर के निर्माण में टाइप वन के चार आवास, टाइप टू के दो आवास व टाइप फोर के एक आवास, चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार, शोकपिट व सेप्टिक टैंक, टयूबवेल, आंतरिक सड़क व पाथ वे, वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही रेनकटर हार्वेस्टिंग व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें