राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत एक जून से ऑनलाइन होगी। 20 जून तक आवेदन
http://nationalawardstoteachers.education.gov.in पर किया जा सकेगा।
शासन की ओर से पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय और रीजनल स्तरीय कमेटियों के चयन की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। पुरस्कार के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, राजकीय अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी समय सीमा 31 मई को समाप्त होगी। अभी तक इस पुरस्कार के लिए जिले से महज दो शिक्षकों ने आवेदन किया है। 16 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत हुई थी।
एक जून से 30 जून तक बीएसए द्वारा शिक्षकों के संबंध में अभिलेखों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। एक जुलाई से 20 अगस्त के बीच राज्य चयन समिति द्वारा प्रार्थना पत्रों का मूल्यांकन और चयन की कार्रवाई की जाएगी।