फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा समाचार: निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए 23 अप्रैल तक करें आवेदन, 28 अप्रैल को होगा लॉटरी का आयोजन

Mon, 19 Apr 2021 08:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरटीई के तहत दूसरे चरण में प्रवेश के लिए 28 अप्रैल को होगा लॉटरी का आयोजन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए दूसरे चरण में आवेदन की समय सीमा 23 अप्रैल को समाप्त होगी। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत बच्चों को प्रवेश जिले के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क होगा। कॉपी-किताब की रकम भी सरकार की ओर से अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदनकर्त्ता जिस वार्ड में निवास कर रहे हैं उसी वार्ड के स्कूल में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। 28 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। पांच मई तक बच्चों के स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

इसे लेकर विस्तृत कार्यक्रम पूर्व में ही जारी किया जा चुका है। पहले चरण के तहत आवेदन की समय सीमा पांच अप्रैल को समाप्त हुई है। जिसके तहत 4266 लोगों ने आवेदन किया। दस्तावेज के सत्यापन के बाद 3048 आवेदक अर्ह मिले। छह अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से 2196 आवेदकों को ऑनलाइन स्कूल का आवंटन हुआ जबकि 852 आवेदकों को सीट भर जाने की वजह से मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन


29 अप्रैल से शुरू होगा तीसरे चरण का आवेदन
तीसरे चरण में आवेदन 29 अप्रैल से 30 जून तक चलेगा। 15 जून को लॉटरी और 30 जून तक आवंटित स्कूल में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराया जाएगा। आरटीई के तहत निजी स्कूल में प्रवेश के लिए शासन की ओर से तीन चरणों में आवेदन पत्र स्वीकार किए जाते हैं। पहले चरण में आवेदन करने के बाद जिन अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन नहीं हुआ है। उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है ऐसे अभ्यर्थी दूसरे और तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें