फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर का डिंपल यादव पर पलटवार: बोले- भगवा की तुलना जंक से करना यूपी की जनता का अपमान

Sat, 26 Feb 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने 325 सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाई है। योगी आदित्यनाथ पांच वर्षों से मुख्यमंत्री हैं, फिर भी भगवा का मखौल उड़ाया जा रहा है। इसका जवाब पूर्वांचल की जनता जरूर देगी।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते गोरखपुर में अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय मंत्री व सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि भगवा की तुलना लोहे के जंक से करना उत्तर प्रदेश की जनता व संत समाज का अपमान है। डिंपल का ज्ञान कम है। उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए। साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आपको बताएं, डिंपल यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि जिस इंजन में जंक लग जाए, उसे बदल देना चाहिए। मुख्यमंत्री जिस रंग का कपड़ा पहनते हैं, उसी रंग का जंक भी होता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार देर रात क्षेत्रीय मीडिया कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने 325 सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाई है। योगी आदित्यनाथ पांच वर्षों से मुख्यमंत्री हैं, फिर भी भगवा का मखौल उड़ाया जा रहा है। इसका जवाब पूर्वांचल की जनता जरूर देगी। पहले चार चरणों के चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस की सफाई हो गई है। अखिलेश ने प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की थी, उसमें जेल व बेल वाले ही थे।

इससे साफ हो गया था कि पुरानी सपा है, पुरानी ही हवा है। लिहाजा, जनता ने सपा को दफा करने का मन बना लिया है। पिछले पांच वर्षों के दौरान योगी ने गुंडाराज, माफियाराज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कैराना से काशी और मुजफ्फरनगर से मऊ तक जनता मोदी और योगी के पक्ष में मतदान कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कांग्रेस कहीं नहीं दिखती

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस प्रदेश से गांधी परिवार की चार पीढ़ियों को संसद और सर्वोच्च स्थान तक बिठाने का काम हुआ, उस परिवार का चुनाव में कुछ नहीं दिखता है। दूरबीन से भी ढूंढने पर कांग्रेस नहीं दिखती है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान किया और प्रियंका ताली बजा रही थीं। अब क्या मुंह लेकर वोट मांगने आई हैं। बसपा की नेता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, इस पर कुछ बोलना चाहिए।

आतंकवादियों के साथ खड़ी रहती है सपा

अनुराग ने कहा कि अखिलेश यादव आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर जवाब नहीं दे रहे हैं। सपा आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है। पहले जेल व बेल वालों को टिकट दिया। जब सवाल पूछा गया तो चुप्पी साध गए। उन्नाव में अनुसूचित जाति की बेटी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। यह मामला सपा प्रमुख तक पहुंचा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

इसी का नतीजा रहा कि सपा नेता ने बेटी की हत्या कर दी। जब अहमदाबाद बम धमाकों के दोषियों को सजा सुनाई गई, तब भी अखिलेश कुछ नहीं बोले। उनकी नाराजगी जगजाहिर थी। अब आतंकी की मदद से जमीन खरीदने वाले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के बचाव में उतर आए। आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले में रंगेश यादव की गिरफ्तारी हुई है। इस पर भी अखिलेश चुप्पी साधे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता सब जानती है। इस चुनाव में करारा जवाब मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें