- कंपनी का नाम योग्यता पद मानदेय
- शिव शक्ति बॉयोटेक इंटर 50 8000-10000
- बीआईएस हाईस्कूल 876 8000-10000
- पुखराज इंटर 80 8000-10000
गोरखपुर मंडल का तैयार हो रहा प्लान
गोरखपुर के साथ-साथ ही कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया के लिए भी ऑॅनलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। महाराजगंज, कुशीनगर के लिए कुछ कंपनियों ने रजामंदी दी है। जल्द ही इनके यहां भी आवेदन का विस्तृत कार्यक्रम विभाग की ओर से जारी किया जाएगा।
सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र वर्मा ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक स्थान पर ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर शासन स्तर से रोक लगी है। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। किसी भी हाल में सेवायोजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। जो आवेेदन फार्म आएंगे, उसका सत्यापन करके पूरा रिकार्ड कंपनी को भेज दिया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधिफोन या वीडियो कॉल के माध्यम से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू करेंगे। जो सफल होंगे, उनको नियुक्त करेंगे।
,