पांच वर्ष में तीन बार किया भुगतान
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने पांच साल में तीन बार अपने बिजली बिल का भुगतान किया है। पहली बार 24 नवंबर 2016 को 53 हजार रुपये, दूसरी बार छह जुलाई 2019 को 77,397 रुपये और अंतिम बार 31 जनवरी 2022 को एक लाख पांच हजार रुपये का भुगतान किया है।
टाउनहाल अधिशासी अभियंता नवनीत प्रजापति ने कहा कि नगर विधायक के आवास के कनेक्शन पर करीब एक लाख 15 हजार बकाया था। उन्होंने सोमवार को आरटीजीएस के जरिए एक लाख पांच हजार रुपये का भुगतान किया था। करीब 10 हजार रुपये का भुगतान बाकी था। सोमवार शाम को विधायक के प्रतिनिधि ने अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा था। उनसे पूरा भुगतान होने पर एनओसी देने के लिए कहा गया था। मंगलवार को शेष धनराशि का भी भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया गया है। बुधवार को कारपोरेशन के खाते में धनराशि आने के बाद एनओसी जारी कर दी जाएगी।