फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चोरी का सामान ढोने के लिए लूटी थी पिकअप, छह बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर के घर चोरी सहित कई घटनाओं का भी पर्दाफाश
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में चोरी करने के बाद सामान ढोने के लिए 26 जनवरी को हरपुर बुदहट इलाके में लूटी गई पिकअप मंगलवार को पुलिस बरामद कर ली। इस मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही खजनी में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर के घर चोरी सहित नौ मामलों का पर्दाफाश किया गया। पकड़े गए सभी बदमाश उरुवा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पिकअप लूट की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। मंगलवार को सूचना मिली कि हरपुर बुदहट से लूटी गई पिकअप संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद की तरफ जा रही है, उस पर चोरी का सामान लदा है।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कटाईटीकर पुल के पास पिकअप व उसपर लदा चोरी का सामान बरामद कर लिया। एसपी साउथ ने बताया कि आरोपित चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कई जगहों पर चोरी के बाद सामान को बाइक पर लादकर ले जाने में दिक्कत होती थी, इस वजह से इन लोगों ने पिकअप लूट की साजिश रची।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपितों की पहचान साई बुजुर्ग निवासी सुभाष यादव, सहुआपार निवासी अमन दुबे, संतोष कुमार दुबे, रविंद्र कुमार, भरथरी निवासी शिवम ओझा, यशवंतपुर निवासी महताब अली के रूप में हुई। इनमें सुभाष व अमन दुबे पर बांसगांव और उरुवा, मेहताब अली पर बड़हलगंज में पहले से मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

यह हुई बरामदगी

लूटी गई पिकअप के अलावा, 44,500 रुपये की पुरानी नोट, दो टीवी एलईडी, चार लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, छह चेन, नौ अंगूठी, एक झुमका, एक टप्स, एक मगंल सूत्र, सात कील, 23 जोड़ी बिछिया, 13 पायल, आठ कलाई घड़ी, नौ टार्च, एक कैमरा, इलेक्ट्रानिक्स वेट मशीन, एक स्पीकर, आयरन कटर, एक वायर कटर, एक सीसीटीबी कैमरा, 15 शर्ट, 13 टी शर्ट, 14 जिंस पैंट, पांच फ्राक व अन्य सामान बरामद किए गए।


इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश

हरपुर बुदहट में पिकअप लूट के अलावा, खजनी में दो चोरियां की थी। उनवल में बुलेट और एसीडी चोरी किए थे। अभी बुलेट बरामद नहीं हो सकी है। बांसगांव, गोला, सिकरीगंज, उरुवा की एक-एक चोरी के अलावा संतकबीरनगर की एक चोरी का खुलासा किया गया। संतकबीरनगर में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की चोरी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें