फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्राॅमा और इमरजेंसी सेंटर में बनेगा आठ बेड का ग्रीन जोन

Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अलग व्यवस्था से गंभीर मामलों की स्क्रीनिंग होगी आसान
विज्ञापन


- ग्रीन जोन की व्यवस्था ट्रायज एरिया के पास होने से घायल मरीजों को मिलेगा तत्काल उपचार

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा और इमरजेंसी सेंटर में जल्द ही आठ बेड का ग्रीन जोन बनाया जाएगा। यह उन मरीजों के लिए होगा, जिनकी हालत खतरे से बाहर मानी जाती है। ग्रीन जोन की व्यवस्था ट्रायज एरिया के पास होगा, जिससे घायलों की बड़ी संख्या आने की स्थिति में गंभीर मरीजों की पहचान और उपचार में कोई बाधा नहीं आए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्राचार्य राम कुमार जायसवाल, इस व्यवस्था से इमरजेंसी विभाग में प्राथमिकता निर्धारण (ट्रायज सिस्टम) और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा। ट्रामा में अक्सर दुर्घटनाग्रस्त मरीज बड़ी संख्या में आते हैं, जिनमें कई की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं होती। ऐसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन जोन में रखा जाएगा, जिससे रेड जोन और येलो जोन में अधिक जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। इससे घायलों के पहुंचने पर गंभीर मरीजों की जांच में सहूलियत बढ़ेगी और इलाज आसान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें