फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने मुंबई में फंसे 187 मजदूरों को प्लेन से भेजा गोरखपुर, लोगों ने कहा- 'ये है असली हीरो'

Thu, 11 Jun 2020 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सुबह 8.30 बजे पहुंचा इंडिगो का विमान, पूरा खर्च अमिताभ और हाजी अली ट्रस्ट ने उठाया
  • गोरखपुर पहुंचे मजदूरों ने जताया आभार, बोले- पहली बार विमान से की यात्रा
विज्ञापन
amitabh bachchan - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में फंसे गोरखपुर के श्रमिकों के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन ने कभी नहीं भूलने वाला तोहफा दिया है। ट्रेन से भी मुश्किल से सफर कर पाने वाले मुंबई में फंसे 187 कामगारों को अमिताभ ने बुधवार को प्लेन से गोरखपुर भिजवाया।

विज्ञापन


इंडिगो की बोइंग फ्लाइट इन मजदूरों को लेकर सुबह 8.30 बजे गोरखपुर पहुंची। इनमें गोरखपुर के अलावा आस-पास के भी श्रमिल शामिल थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त कई मजदूरों ने अमिताभ बच्चन और हाजी अली ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी वजह से न केवल वह अपने घर लौट पाए बल्कि पहली बार उन्हें विमान से सफर करने का मौका मिला। इसे ही असली हीरो कहते हैं।
 
एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि विमान में ज्यादातर प्रवासी कामगार थे। वह उस वक्त कुशीनगर में थे मगर मुंबई से इंडिगो की बोइंग विमान के लैंड करने की खबर मिली। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ और हाजी अली ट्रस्ट ने न केवल गोरखपुर बल्कि और यूपी के कुछ और भी शहरों के मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए विमान का खर्च खुद उठाया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

लोगों ने जताया आभार

गोरखपुर एयरपोर्ट से अपने सामान के साथ बाहर निकल मजदूरों को लेने पहुंचे तौकीर आलम और जावेद ने बताया कि उनके रिश्तेदार मुंबई की फैक्ट्री में काम करते थे। लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद वह घर लौटना चाहते थे मगर इंतजाम नहीं हो पाया। उनके सुपरवाइजर ने एक दिन पहले उन्हें बताया कि उन्हें बुधवार की सुबह विमान से गोरखपुर भेजा जाएगा।

इसकी सूचना जब उन्होंने हमें दी तो यकीन ही नहीं हुआ। विमान में सवार सभी श्रमिकों को ग्लब्स, सैनिटाइजर और खाने-पीने का सामान भी दिया गया था। विमान का पूरा खर्च अमिताभ बच्चन की टीम 'मिशन मिलाप' और मुंबई की हाजी अली ट्रस्ट ने उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें