फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पंजे से 113 मरीजों को छुड़ा लाए गोरखपुर के डॉक्टर, चार नवजात बच्चों ने भी जीत ली जंग

Thu, 11 Jun 2020 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कोरोना वार्ड में भर्ती हो चुके हैं अब तक 194 मरीज
  • एक साल से कम उम्र के चार बच्चे भी हंसते-खेलते गए हैं घर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की बदौलत 113 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। कोरोना के कहर से मुक्ति पाने वालों में एक साल से कम उम्र के चार मासूम भी शामिल हैं। डॉक्टरों की बदौतल इनकी मां कोरोना पॉजिटिव नहीं हुई। इसके अलावा पूरे वार्ड में अब तक संक्रमण भी नहीं फैला है।

विज्ञापन


गोरखपुर और बस्ती मंडल में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही कोविड-19 के लेवल-टू और थ्री के अस्पताल बनाए गए हैं। इन अस्पताल में गोरखपुर और बस्ती मंडल के मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। इन मरीजों की मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और उनकी पूरी टीम की सघन देखभाल के कारण अब तक 113 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

13 अप्रैल को तीन माह का मासूम भी भर्ती हुआ था, जिसे डॉक्टरों ने बिना किसी दवा के बेहतर देखभाल करते हुए कोरोना से मुक्ति दिला दी है। इतना ही नहीं मासूम की मां को भी कोरोना संक्रमित होने से बचाया।  इसके अलावा गोरखपुर के एक साल से कम उम्र के तीन बच्चे भी कोरोना वार्ड में भर्ती हुए। इन बच्चों के साथ इनकी मां भी पॉजिटिव थी। इनको डॉक्टर ठीक करके घर भेज चुके हैं। मौजूदा समय में 64 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

इन जिलों के मरीज हुए है भर्ती

गोरखपुर               80
महराजगंज            35
देवरिया                45
कुशीनगर             23
बस्ती                    01
संतकबीरनगर        04
सिद्धार्थनगर          06

ठीक हुए मरीज

गोरखपुर               38
महराजगंज           26
देवरिया                35
कुशीनगर            11
बस्ती                   01
संतकबीर नगर     01
सिद्धार्थनगर        01
विज्ञापन

इन जिलों के मरीजों की हुई है मौत

गोरखपुर              08
महराजगंज          01
देवरिया               03
कुशीनगर            01
संतकबीरनगर    02
सिद्धार्थनगर       02

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए बीआरडी डॉक्टरों की पूरी टीम लगी हुई है। बच्चों के साथ रहने वाली मां को टीम ने ट्रेनिंग दी। इसकी वजह से वह संक्रमण से बची रहीं। हमारी पूरी टीम मरीजों की देखरेख कर रही है। गंभीर मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें