फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: गेट में अमित कुमार को ऑल इंडिया स्तर पर 49वीं रैंक

Wed, 23 Mar 2022 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के 169 छात्र-छात्राओं ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 में क्वालिफाई किया है। पांच छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक में 500 के अंदर स्थान हासिल किया है। इसमें बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अमित कुमार को  49वीं रैंक तथा बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के हनी सिंह को 132वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


आईआईटी, खड़गपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा कराई थी। एमएमएमयूटी के सभी विभागों केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल के छात्र-छात्राओं ने गेट क्वालिफाई करने में सफलता पाई है। 14 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक 1000 के भीतर स्थान हासिल कर विवि का नाम रोशन किया है।

विवि के 51 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया रैंक 1001 से 5000 के बीच में स्थान प्राप्त किया है। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र कार्तिकेय मिश्र ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग दोनों शाखाओं में गेट क्वालिफाई किया है। दोनों में उन्हें ऑल इंडिया रैंक 500 के अंदर स्थान मिला है। गेट में बढ़िया प्रदर्शन कर अच्छी रैंक पाने वाले विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीके गिरि, कुलसचिव प्रो. बृजेश कुमार, विवि संपर्क अधिकारी डॉ. अभिजित मिश्र, सहायक कुलसचिव प्रदीपकांत सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

इन्हें मिली ऑल इंडिया रैंक-500 के भीतर रैंक

अमित कुमार, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, 49वीं रैंक
विज्ञापन

हनी सिंह, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, 132वीं रैंक
कार्तिकेय मिश्र, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, 233वीं रैंक (इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा में क्वालिफाई)
सचिन सोनी, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, 255वीं रैंक
दर्शक वर्मा, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, 399वीं रैंक
कार्तिकेय मिश्र, बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, 413वीं रैंक (इलेक्ट्रिकल शाखा में भी क्वालिफाई)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें