फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: एंबुलेंस कर्मी काम पर लौटे, शुरू हुई 108 और 102 सेवा

Fri, 30 Jul 2021 08:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शुक्रवार को दिन में 30 एंबुलेंस गईं मुरारी इंटर कालेज से मंगाई गई मुख्यालय पर, विभाग का दावा संचालित हुईं 65 गाड़ियां, आज से सब चलेंगी।
विज्ञापन
एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मी शुक्रवार को काम पर लौट आए हैं। एंबुलेंस की चाबी जिला प्रशासन की ओर से लेने के बाद कर्मियों ने यह फैसला लिया है। सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में शुक्रवार शाम तक सभी एंबुलेंस शहर में मंगा ली गईं थी। एंबुलेंस चलने से जिले के 350 से अधिक मरीजों को राहत मिली है। विभाग का दावा है कि शनिवार तक सभी एंबुलेंस चलने लगेंगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में एंबुलेंस कर्मी पिछले सोमवार से पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर थे। इसकी वजह से इमरजेंसी मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी। इस पर जिला प्रशासन ने वार्ता कर एंबुलेंस कर्मियों को काम लौटने की पहल की, लेकिन वह मांग पर अड़े रहे।

इस बीच बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश के बाद सभी एंबुलेंस की चाबी ले ली गई। इसके बाद देर रात 60 एंबुलेंस कर्मी काम पर भी आ गए। शुक्रवार को करीब 30 और कर्मी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ कर्मी लखनऊ चले गए हैं। विभाग का दावा है कि शुक्रवार 65 एंबुलेंस का संचालन किया गया। जबकि 30 एंबुलेंस मुरारी इंटर कॉलेज में खड़ी थी। इस पर सीडीओ इन्द्रजीत सिंह, एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव, एडिशनल सीएमओ डॉ. नंद कुमार व एसडीएम सुरेश राय मुरारी इंटर कॉलेज पहुंचकर एंबुलेंस के प्रभारी अजय उपाध्याय से वार्ता करते हुए सभी एंबुलेंस जिला मुख्यालय पर ले आने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सभी एंबुलेंस कर्मी काम पर लौट आए हैं। शनिवार से सभी एंबुलेंस का संचालन पहले की तरह शुरू कर दिया जाएगा।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें