फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध पिस्टल की रकम के विवाद में हुई थी अंबुज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाेरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी अंबुज मणि उर्फ रीशु (20) की हत्या अवैध पिस्टल खरीदने के लिए दी गई रकम को नहीं लौटाने के विवाद में उसके दोस्तों ने की थी। तिवारीपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी आयुष सिंह और उसके एक साथी को मंगलवार को चिलुआताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए दूसरे आरोपी का नाम अभी नहीं खोल रही है। पुलिस हड़हवा फाटक और रेती क्षेत्र के तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि करीब छह माह पहले अंबुज की मुलाकात गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हड़हवा फाटक निवासी आयुष सिंह से हुई थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे वह आयुष के ग्रुप में मौजूद अन्य युवकों के भी संपर्क में आ गया। इसके बाद सभी एक साथ ग्रुप में घूमने लगे। हाल ही में आयुष ने अंबुज को पिस्टल खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिए थे। उसने अपने साथियों की मदद से एक व्यक्ति के जरिये पिस्टल खरीदी थी।



आरोप है कि वह पिस्टल खराब थी, जिसे आयुष ने वापस कर दिया था। इसके बाद वह अपने रुपये मांग रहा था। इसको लेकर अंबुज से उसका विवाद शुरू हो गया था। पुलिस की पूछताछ में आयुष ने बताया कि उसने बहाने से अंबुज को चिलुआताल क्षेत्र में बुलाया। वहां उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर ही अंबुज की मौत हो गई। अंबुज की मौत से सभी आरोपी घबरा गए।
विज्ञापन




पुलिस को गुमराह करने और पहचान छिपाने के इरादे से उन्होंने अंबुज का सिर धड़ से अलग कर दिया और शव को 50 किमी दूर महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में फेंक कर भाग निकले थे।



दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भागे आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में प्रयुक्त हथियार की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन




- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें