फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चंद्रा एकेडमी और अचीवर्स-11 के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें चंद्रा क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स-11 ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच बुधवार को एनई रेलवे क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच चंद्रा एकेडमी और तमकुहीराज के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर तमकुहीराज ने पहले गेंदबाजी चुनी। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसमें कप्तान साहिम हसन ने 68 और सलमान ने 40 रनों की पारी खेली। तमकुहीराज के आकाश ओझा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का का पीछा करने उतरी तमकुहीराज की पूरी टीम 19.1 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। इस तरह चंद्रा एकेडमी ने 53 रनों से मैच जीत लिया। तमकुहीराज के अभिषेक यादव ने टीम के लिए सर्वाधिक 29 रन बनाए। चंद्रा के मनीष कुमार ने तीन विकेट झटके।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अचीवर्स-11 और हॉक स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर अचीवर्स-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। अचीवर्स-11 की ओर से आयुष पांडेय ने 50 और आदित्य यादव ने 47 रनों की पारी खेली। हॉक के अमान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 113 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें