फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: रूपल व प्रज्ञा को छह महीने के लिए अमेजन देगी 80 हजार प्रतिमाह, स्केलर बाई इंटरव्यूबिट ने भी दिए ऑफर

Thu, 28 Oct 2021 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी की पांच छात्राएं करेंगी इंटर्नशिप, अमेजन व स्केलर बाई इंटरव्यूबिट ने दिए ऑफर ।
विज्ञापन
बाएं प्रज्ञा व दाएं रूपल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रूपल सिंह और प्रज्ञा तिवारी को छह महीने के लिए अमेजन कंपनी 80 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान करेगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की इन दोनों ही छात्राओं का चयन अमेजन में इंटर्नशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


विवि की पांच छात्राओं का चयन विश्वप्रसिद्ध टेक्नोलॉजी की कंपनियां अमेजन और स्केलर बाई इंटरव्यूबिट में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। ये सभी छात्राएं छह महीने तक संबंधित कंपनी के लिए काम करेंगी। इसके लिए इन छात्राओं को 30 हजार से 80 हजार रुपये प्रति माह इंटर्नशिप में मिलेंगे।

एमएमएमयूटी के  जनसंपर्क अधिकारी डॉ अभिजीत मिश्रा ने बताया कि रूपल सिंह, स्मिता मिश्रा, प्रज्ञा तिवारी, शान्या गोयल और आराध्या त्रिपाठी का चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ है। ये सभी छात्राएं जनवरी 2022 से छह महीनों के लिए इन कंपनियों में काम करेंगी और संबंधित कंपनी इनके प्रदर्शन को देखते हुए इस इंटर्नशिप को जॉब ऑफर में भी परिवर्तित कर सकती है। इन छात्राओं के चयन पर कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बधाई दी है।
विज्ञापन


इंटर्नशिप के लिए इन छात्राओं का हुआ चयन
नाम                कोर्स      ब्रांच       कंपनी                 वजीफा
रूपल सिंह       चतुर्थ वर्ष      सीएस    अमेजन                80,000
प्रज्ञा तिवारी       चतुर्थ वर्ष     ईसी        अमेजन                80,000
शान्या गोयल     चतुर्थ वर्ष      ईसी        अमेजन                50,000
स्मिता मिश्रा      चतुर्थ वर्ष      सीएस     अमेजन                50,000
विज्ञापन

आराध्या त्रिपाठी  तृतीय वर्ष       सीएस   स्केलर बाई इंटरव्यूबिट     30,000

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें