फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का बाल मेला: रेल म्यूजियम में बच्चों की मौज-मस्ती- 1500 से अधिक बच्चे जुटे- देखें वीडियो

Sat, 24 Jan 2026 11:52 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बाल मेला शनिवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। छोटे-छोटे बच्चे म्यूजियम में ट्वाय ट्रेन और झूले पर मस्ती कर रहे हैं। मौके पर 1500 से अधिक बच्चे कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला बाल मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला द्वारा गोरखपुर के रेल म्यूजियम (रेलवे संग्रहालय) में बच्चों के लिए विशेष बाल मेलों का आयोजन किया गया। जो मनोरंजक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का केंद्र बनता है। इस आयोजन में बच्चों के लिए पेंटिंग, क्विज, और टॉय ट्रेन की सवारी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं।
विज्ञापन

बाल मेला - फोटो : अमर उजाला
यह आयोजन ज्ञान और मनोरंजन का मिश्रण होता है। बाल उमंग शनिवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। छोटे-छोटे बच्चे म्यूजियम में ट्वाय ट्रेन और झूले पर मस्ती कर रहे हैं। मौके पर 1500 से अधिक बच्चे कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सहयोग से रेल म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम बाल उमंग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों के अलावा अनाथालय के बच्चे हैं।   

बाल मेला - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर रेल म्यूज़ियम में अमर उजाला द्वारा आयोजित बाल मेले में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की चहलकदमी, रंग-बिरंगी गतिविधियों और खुशियों से पूरा परिसर बच्चों से भर गया। इन बच्चों के लिए ढेर सारी खेल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें भाग लेकर वे रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

बाल मेला - फोटो : अमर उजाला
वहीं बच्चों ने नृत्य व गायन में जमकर धमाल मचाया। म्यूजियम परिसर में ही चलती ट्रेन और उत्साह-उमंग के माहौल में बच्चे ड्राइंग भी बनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें