फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए निरंतर निष्ठा, धैर्य और समर्पण जरूरी : प्रो. राजवंत राव

विज्ञापन
दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में मंचासीन प्रो. राजवंत राव व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. राजवंत राव ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ कार्य करना जरूरी है। तात्कालिक परिणामों की अपेक्षा किए बिना यदि व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है, तो समय के साथ उसे उसके प्रयासों का फल अवश्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन

वह शनिवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जीवन मूल्यों, भारतीय ज्ञान परंपरा और कर्मनिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ के योगदान का भी उल्लेख किया।
विशिष्ट अतिथि डीडीयू के हिंदी विभाग के प्रोफेसर राजेश मल्ल ने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त संस्कार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का आधार बनते हैं और आगे चलकर उसे जीवन में सफल बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया के सहयुक्त आचार्य डॉ. अमरनाथ ने कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भावनाओं और स्मृतियों का संगम होता है। अध्यक्षता श्रीकृष्ण सिंह ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने आभार ज्ञापन व डॉ. त्रिभुवन मिश्र ने संचालन किया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी अपने छात्र जीवन की स्मृतियों व कॉलेज में मिले संस्कारों एवं मूल्याें को साझा किया। इस मौके पर प्रो. परीक्षित सिंह, प्रो. नित्यानन्द श्रीवास्तव, प्रो. शुभ्री श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. इंद्रेश पांडेय व डॉ. राम प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें