फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंजीनियरिंग छात्रों को मिले शून्य अंक, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में भारी खामियां सामने आई हैं। कुछ छात्रों को शून्य अंक मिले हैं तो बड़ी संख्या में छात्रों का तीन से पांच पेपर में बैक लग गया है। इससे आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कुलपति की ओर से जांच के आश्वासन के बाद छात्र लौटे।
विज्ञापन

बीटेक छात्रों का आरोप है कि परिणामों में कई प्रकार की अनियमितताएं हैं। किसी छात्र को शून्य अंक मिले हैं तो किसी का रिजल्ट अपूर्ण है। कई छात्रों का दावा है कि वे परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है। बड़ी संख्या में छात्रों का बैक पेपर लगा है। कई छात्रों के अंकपत्र में अंक की जगह स्टार दर्शाया गया है। छात्रों का कहना है कि यह तकनीकी चूक नहीं बल्कि बड़ी लापरवाही है।
छात्रों के कुलपति कार्यालय पहुंचने की सूचना पर मुख्य नियंता डॉ. टीएन मिश्र व सहायक नियंता डॉ. मनीष पांडेय आदि मौके पर पहुंचे।
उन्होंने छात्रों से मामला जाना। इसके बाद पूरे मामले से कुलपति को अवगत कराया। इसके बाद छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। छात्रों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप से दर्ज कराई। छात्रों ने सभी त्रुटियों को ठीक कराए जाने की मांग की। इस दौरान बीसीए के कुछ छात्र भी इसी तरह की शिकायतें लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि छात्रों ने इसकी शिकायत की है। इस मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें