पुनीता ने बताया कि कमलेश यादव व दीनानाथ ने पंजीकृत बैनामा का मूल स्टांप पेपर भी अपने पास खारिज दाखिल के नाम पर रख लिया है, मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।
दूसरी तहरीर कुशीनगर के कसया सुभाषनगर निवासी विनोद कुमार जायसवाल ने दी है। उनका कहना है कि अहिरौली निवासी कमलेश यादव, कुसम्ही बाजार में आरएन यादव आईटीआई चलता है। कमलेश ने विनोद को आगरा में नेशनल हाईवे मथुरा रोड पर स्थित सिकंदराबाद के लखनपुरा मौजा में जमीन दिखाई, जो मनमोहन शास्त्री के नाम खतौनी में दर्ज थी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में फिर भड़का हत्यारा हाथी, महावत को पटक कर किया घायल
कमलेश ने मनमोहन शास्त्री का आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासपोर्ट भी दिखाया। कमलेश से जमीन खरीदने की बात तय हो गई, जिसके बाद कमलेश ने पैसों की पूरी जिम्मेदारी स्वयं पर लेटे हुए अपने गोरखपुर स्थित फर्म विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के खाते में भेजने को कहा।
आरोप है कि कमलेश ने कई बार में कुल 43.5 लाख रुपये लिए। जब विनोद आगरा रजिस्ट्री ऑफिस में बैनामा के लिए पहुंचे तो ठीक उसी समय एक दूसरा मनमोहन शास्त्री आकर खड़ा हो गया और कहा कि आपके साथ जो मनमोहन शास्त्री है वह फर्जी व्यक्ति है, जिसके कारण रजिस्ट्री नहीं हुई।
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल सा सजेगा सुमेर सागर-चिलुआताल, फिर परिवार संग लोग कर सकेंगे धमाल
तीसरा केस कुशीनगर के तमकुही राज ग्राम बनबीरा निवासी मोहम्मद नुरूल होदा खान ने दर्ज कराया। उनका कहना है कि वर्ष 2016 में अर्चना सागर पत्नी दीनानाथ व मीना पत्नी कमलेश यादव निवासी रुद्रापुर ने उन्हें मौजा रुद्रापुर में 139.40 वर्ग मीटर जमीन 12 लाख रुपये लेकर बैनामा किया था। बाद में पता चला कि यह उसकी जमीन नहीं है।
जमीन के नाम पर पांच लाख की ठगी
चाणक्यपुरी काॅलोनी झारखंडी टुकड़ा नंबर एक निवासी बृजनारायण सिंह ने जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का केस कैंट थाने में दर्ज कराया है। बृजनारायण की तहरीर पर पुलिस सरदारनगर के ग्राम दुधई निवासी अशोक कुमार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।