फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हरेक जिला बदर के घर आधी रात को कुंडी खटखटा रही है पुलिस, निगरानी हुई तेज

Wed, 16 Feb 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला बदर रामनक्षत्र यादव के साथ ही अन्य की भी तलाश तेज हो गई है। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस जाग गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। (सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में जिला बदर किए गए बदमाशों के घर सोमवार आधी रात पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। ये कार्रवाई एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर की गई है। दरअसल, रविवार को चौरीचौरा इलाके में जिला बदर रामनक्षत्र यादव का प्रचार करता फोटो वायरल हुआ था, इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। अब एसएसपी के आदेश पर सभी बदमाशों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की रिपोर्ट पर कई बदमाशों को जिला बदर किया गया है। पुलिस ऐसे सभी बदमाशों के जिला बदर की सिफारिश करती है, जिससे चुनाव में खलल पड़ने का खतरा होता है। कई ऐसे बदमाश अब भी है, जिनके घर पर पुलिस मुनादी कराकर जिला बदर का आदेश चस्पा कर चुकी है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।

इनमें से ही एक बदमाश चौरीचौरा का रामनक्षत्र यादव भी है। पुलिस ने इसे 6 फरवरी को जिला बदर किया था,लेकिन उसे दूसरे जिले में ले जाकर सुर्पुद नहीं करा पाई थी। इसी बीच रविवार को वह चौरीचौरा इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देखा गया। उसकी जनसभा करती तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
विज्ञापन


उसके चौरीचौरा में आने की पुष्टि के बाद हरकत में आई पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। रामनक्षत्र के साथ ही अब अन्य जिला बदर बदमाशों की भी मौजूदगी पुलिस जांच रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिला बदर बदमाश अगर जिले में मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस को सभी जिला बदर व अन्य बदमाशों की निगरानी का आदेश दिया गया है, इसमें लापरवाही मिली तो पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें