फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग: फाइनल में पहुंचे आलोक और रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता का तीसरा दिन, आज होंगे फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेल विभाग उत्तर प्रदेश व बाक्सिंग संघ उत्तर प्रदेश की ओर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने गर्मी में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान गोरखपुर के आलोक नाथ प्रजापति और रवि गौड़ ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले रविवार को खेेले जाएंगे।
शनिवार को खेले गए मुकाबलों में 44 से 46 किलो भार वर्ग में आगरा के सिंह परिहार, मेरठ के आर्यन शर्मा, 46 से 48 किलो भार वर्ग में प्रयागराज के राज, वाराणसी के अभिषेक कुमार, 48 से 50 किलो भार वर्ग में मेरठ के अनुराग, 50 से 52 किलो भार वर्ग में मेरठ के विजय पटेल, गोरखपुर के रवि गौड़, 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज के सुंदरम झांसी के उज्जवल कुमार ने अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

वहीं, 54 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के आलोक नाथ प्रजापति, आजमगढ़ के अखिलेश कुमार, 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के डैनी, आगरा के जतिन, 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर के गौरीश, 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के रोहित यादव और लखनऊ के मोहम्मद असलीन खान ने आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विरेंद्र कुमार सिंह, सोम प्रकाश, संकल्प दिक्षित, मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार, आकिब कुरेशी, युवराज मिश्रा, विपिन कुमार, पंकज कुमार शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती और डॉ. कार्तिक त्यागी ने निभाई। राजेश नायक, हनुमान गुप्ता, रोहित पांडेय, संतोष, धर्मेंद्र कुमार, सुजीत कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें