फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: इसी महीने सीएम के हाथों पीएम आवास की चाबी पाएंगे आवंटी, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जीडीए

Thu, 11 Nov 2021 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इस योजना के आवंटियों को कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। आवंटी कब्जा पाने के बाद भी आवास की रजिस्ट्री करा सकते हैं। हालांकि कुछ आवंटियों ने पहले ही रजिस्ट्री करा ली है।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से मानबेला में बनवाए जा रहे प्रधानमंत्री (पीएम) आवास के आवंटियों का इंतजार खत्म हो गया है। इसी महीने उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों अपने आवास की चाबी पाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री खुद मानबेला में जाकर पीएम आवास योजना का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जीडीए के अफसरों, अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को परियोजना का निरीक्षण कर लोकार्पण कार्यक्रम की रुपरेखा तय की।

मानबेला में जीडीए के द्वारा 1488 आवासों का निर्माण किया गया है। इन आवासों का आवंटन करीब दो साल पहले लॉटरी के माध्यम से किया गया था। शुरू में एक साथ 1242 लोगों को आवास आवंटित हुए थे। इसके बाद समय-समय पर बाकी बचे आवासों का भी आवंटन हुआ। दिवाली में इन आवासों का लोकार्पण होना था लेकिन एक ब्लॉक के कुछ आवासों के भीतर का काम बाकी रह जाने की वजह से ठेकेदार को करीब 10 दिन का समय और दिया गया था। अब तकरीबन सभी काम पूरे हो गए हैं और लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह प्रवेश के बाद भी रजिस्ट्री करा सकेंगे आवंटी

इस योजना के आवंटियों को कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। आवंटी कब्जा पाने के बाद भी आवास की रजिस्ट्री करा सकते हैं। हालांकि कुछ आवंटियों ने पहले ही रजिस्ट्री करा ली है। योजना के तहत 2.50 लाख रुपये सरकार की ओर से वहन किए गए हैं। दो लाख रुपये आवंटी द्वारा दिए गए हैं।

आवास आवंटन के समय 50 हजार रुपये जमा किए गए तथा बाकी डेढ़ लाख रुपये तीन-तीन महीने की छह किस्तों में जमा कराया गया। ये किस्तें ब्याजमुक्त थीं। इस योजना के तहत आवंटित आवासों की रजिस्ट्री भी केवल 500 रुपये के स्टैंप पर कराई जा सकती है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मानबेला स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना का काम पूरा हो चुका है। इसी महीने इस योजना के लोकार्पण की तैयारी है। मुख्यमंत्री खुद योजना का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के साथ ही आवंटियों को आवास पर कब्जा भी मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें