फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास: लोकार्पण के बाद गृह प्रवेश कर सकेंगे आवंटी, रजिस्ट्री पर नहीं खर्च करना होगा धन

Sun, 21 Nov 2021 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लोकार्पण के लिए तैयार गोरखपुर में पीएम आवास को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के मानबेला में बनकर तैयार हो चुके प्रधानमंत्री (पीएम) आवास में गृह प्रवेश को लेकर सैकड़ों की संख्या में आवंटियों का इंतजार खत्म हो गया है। रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों योजना का लोकार्पण होने के बाद से ही आवंटी अपने घरों में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन


कुछ आवंटियों को तो मुख्यमंत्री, कार्यक्रम के मंच से ही चाबी और कब्जा सर्टिफिकेट सौपेंगे। आवास बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। 500 रुपये के पंजीकृत अनुबंध कराकर आवंटी, कब्जा पा सकेंगे। मगर वह मकान नहीं बेच सकेंगे।

प्राधिकरण ने मानबेला में अपनी जमीन पर 1488 आवासों का निर्माण कराया है। करीब 1400 मकानों का आवंटन हो चुका है, आरक्षित श्रेणी के कुछ मकान बाकी बचे हैं। योजना के तहत बने मकानों की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है। इसमें से 2.50 लाख रुपया सरकार की ओर से जबकि दो लाख रुपये आवंटी को देने हैं।
विज्ञापन


75 आवंटियों ने पूरा भुगतान कर दिया है जबकि कई की सिर्फ आखिरी किस्त बाकी है। जनवरी 2022 में अंतिम किस्त जमा करने की प्राधिकरण ने तिथि तय कर रखी हैं। जीडीए आवंटियों को कब्जा देने के साथ ही जीडीए एक और तोहफा देने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही पूरे आवासीय परिसर में निश्शुल्क वाईफाई की सुविधा भी मिलने लगेगी।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि पीएम आवास के लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो गई हैं।  शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान आवंटियों को सांकेतिक तौर पर चाबी देने के साथ ही कब्जे का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें