फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: लखनऊ में लैंड किए बिना गोरखपुर लौटा एलायंस एयर का विमान, खराब मौसम की वजह से हुई दिक्कत

Wed, 21 Dec 2022 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर से लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली जाने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट रोजाना की तरह मंगलवार को अपने निर्धारित समय पर शाम 5.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक विमान अपने निर्धारित समय 6.50 बजे लखनऊ तो पहुंच गया लेकिन एटीसी ने मौसम खराब होने की वजह से उतरने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम की वजह से गोरखपुर से लखनऊ के लिए शाम छह बजे उड़ान भरने वाला एलायंस एयर का विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। विमान को रास्ते से ही वापस गोरखपुर लौटना पड़ा। मंजिल तक पहुंचकर भी लैंड नहीं कर पाने से विमान में सवार सभी 20 यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनमें ज्यादातर को आवश्यक कार्य से लखनऊ जाना जरूरी था।

विज्ञापन


उन्होंने विमान कंपनी के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब मौसम खराब था तो पहले ही उड़ान क्यों नहीं निरस्त कर दी गई। वहीं रात करीब 8.30 बजे लखनऊ के यात्रियों को गोरखपुर उतारकर यह विमान रात 9 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सका।



गोरखपुर से लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट रोजाना की तरह मंगलवार को अपने निर्धारित समय पर शाम 5.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक विमान अपने निर्धारित समय 6.50 बजे लखनऊ तो पहुंच गया लेकिन एटीसी ने मौसम खराब होने की वजह से उतरने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


 मजबूरन इसे गोरखपुर वापस लाना पड़ा। विमान यहां रात 8.30 बजे सुरक्षित तरीके से लैंड किया और लखनऊ के यात्रियों को उतारने के बाद फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें